Home धर्म आज का राशिफल 7 फरवरी 2025

आज का राशिफल 7 फरवरी 2025

by News Desk

मेष राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6

वृष राशि:
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे आपके परिवार में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से भी सुख मिल सकता है। किसी दोस्त की गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:
आज आपका दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, साथ ही उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 6

कर्क राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होकर आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगीं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उपहार मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5

सिंह राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, साथ ही लोग आपकी तारीफ करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4

कन्या राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगी। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी उलझन खत्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। प्रेमी जोड़े में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, साथ में घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

तुला राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी पेंटिंग बड़े एक्सिबिशन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको धन-धान्य का लाभ दिला सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का व्यापार कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेगी। आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 7

धनु राशि:
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको आगे चलकर फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ पा सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

मकर राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए, आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जाएगा, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे जिसे आप-अपने किसी खास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। साथ ही ऑफिस में पड़े पेंडिंग काम को समय से पूरा कर लेंगे।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 7

मीन राशि:
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाएगा। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं, किसी काम को करने का नया तरीका बिजनस में फायदा कराएगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 6

You may also like

Leave a Comment